बिहार में हुई दूल्हे की ठगी, गांव वाले ने यह क्या कर दिया….

450

बिहार/रांची : ठगी! जी हां! आपने पैसों की ठगी,गहनों की ठगी, असली-नकली की ठगी जरूर सुनी होगी। लेकिन बिहार के बिहारशरीफ में एक अनोखा ठगी का मामला सामने आया है। यह मामला शादी का है, जिसमें लड़की पक्ष ने वर पक्ष पर दुल्हा बदलने का आरोप ही नहीं लगाया बल्कि शादी करने से इंकार भी कर दिया। यहां शादी में दूल्हा बदलने से आक्रोशित वधु पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया। जिसके बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। नकली दूल्हा देख ग्रामीणों ने वर पक्ष को जमकर खरी खोटी सुनाई। यह घटना नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव की है। दरअसल, दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरामा गांव में एक शादी समारोह में हंगामा हो गया। जब लड़के वालों ने नकली दूल्हा बना कर शादी करने बारातियों के साथ पहुंचा। लड़की वाले जिस लड़के से लड़की की शादी के लिए बात की थी, वह दूल्हा नहीं आया बल्कि नकली दूल्हा बना कर बारातियों के साथ लड़की से शादी करने पहुंचा। जबकि असली दूल्हा पहले ही लव मैरिज कर ली थी। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हा बदलने पर नाराजगी जताई और बवाल काटा। घरवालों ने घंटों दूल्हा औ बारातियों को बंधक बनाये रखा। इस दौरान पंचायती भी होती रही। लेकिन, बात नहीं बनी। आखिरकार, मामला थाने पहुंच गया।

 

ये भी पढ़ें : झारखंड सरकार खेल के क्षेत्र में युवाओं को दे रही सभी प्रकार की सुविधा : निरल