दुल्हे को याद आया पुराना प्यार, शादी के मंडप से हुआ फरार

आपसी सहमति पर दूल्हे के चचेरे भाई से हुई लड़की की शादी

79

वैशालीः शादियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में हर जगह बैंड बाजा बारात के साथ साथ कई सारे हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है।

हाल ही में वैशाली के एक शादी मे ऐसा ही कुछ नाजारा देखने को मिला। जिसमें नाचते गाते बारात दुल्हन के दरवाजे तक तो पहुंची।

दूल्हे ने जमकर डांस भी किया। बारातियों की खातिरदारी भी जमकर हुई। शादी में जयमाला तक लगभग सब कुछ सही चल रहा था।

लेकिन फिर शादी समारोह से दूल्हा फरार हो गया। दूल्हे के शादी के मंडप से भागने के बाद हड़कंप मच गया।

दरअसल दूल्हे को अपने पुराने प्यार की याद आई और जयमाला के बाद वो चुपचाप शादी के मंडप से नौ दो ग्याराह हो गया। वहीं कुछ तो ये भी कह रहे है की दूल्हे राजा को दुल्हनियां पसंद नहीं थी।

इधर दूल्हे के भागने की खबर बारातियों को लगी तो कुछ बाराती भी दबे पांव भाग निकले, लेकिन कुछ नहीं भाग पाये।इसके बाद गुस्साए लड़की वालों ने बारातियों को बंधक बना लिया।

दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक विवाद चलता रहा। करीब 12 घंटों तक बंधक रहने के बाद दोनों पक्ष के बीच ये आपसी सहमति बनी कि दूल्हे के चचेरे भाई से लड़की की शादी करवा दी गई। इसके बाद लड़की के घरवालों ने बंधक बनाए गए बारातियों को छोड़ा। ये मामला जिले के महुआ नगर परिषद के शेरपुरा छतवारा पंचायत का है।

देवर से शादी होने को लेकर लड़के के पिता ने बताया कि मेरे बेटे की शादी की उम्र नहीं थी। लेकिन लड़की वाले और समाज के लोगों के दबाव में करनी पड़ी। वो महज 18 साल का है जबकि लड़की 22 की है।

जयमाला के बाद हमें एक कमरे में बंद कर दिया था। 5-6 घंटे बंद रखा। इस बीच कोई रुपए लेकर भी नहीं आया तो मजबूरी में अपने लड़के से उसकी शादी करानी पड़ी।