दुष्कर्म के मामले में आरोपी गुरमुख सिंह मुखे पुलिस की गिरफ्त में

नवंबर 2022 में एक महिला ने गुरमुख सिंह मुखे के खिलाफ रेप और अप्राकृतिक यौन संबंध की शिकायत दर्ज कराई थी।

644

जमशेदपुर,शिखा झा

महिला से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोपी गुरमुख सिंह मुखे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरमुख मुखे को मर्सी अस्पताल से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को जैसे ही मुखे अस्पताल पहुंचे पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस मुखे को लेकर कदमा थाने पहुंची। गौरतलब है कि गुरमुख सिंह मुखे को नवंबर 2022 में रेप का आरोप लगने के बाद केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रमुख का पद छोड़ना पड़ा था।एसएसपी प्रभात कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

 

घरेलू विवाद को निपटाने के बहाने घर आया :

नवंबर 2022 में एक महिला ने गुरमुख सिंह मुखे के खिलाफ रेप और अप्राकृतिक यौन संबंध की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह घरेलू विवाद को लेकर मुखे से मिली थी। मुखे ने उन्हें घरेलू विवाद सुलझाने का आश्वासन दिया था, इसलिए उन्होंने उन पर भरोसा किया। महिला ने बताया कि घरेलू विवाद को निपटाने के बहाने गुरमुख सिंह मुखे उसके घर आया और बंदूक की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक संबंध बनाए। महिला की शिकायत पर कदमा थाने में गुरमुख मुखे के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 377 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 

रिवाल्वर दिखाकर दुष्कर्म किया :

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह महीनों पहले अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर कमाने के लिए विदेश चली गई थी। यहां वह आसपास के घरों में काम कर अपना गुजारा कर रही थी। इसी बीच पारिवारिक विवाद को लेकर गुरमुख की मुलाकात मुखे से हुई। मुखे ने आश्वासन दिया कि झारखंड से लेकर पंजाब तक जहां कहीं भी समस्या होगी, उसे दूर करेंगे। इस बीच मुखे ने एक दिन पीड़िता से कहा कि वह विवाद की बात करने के लिए आपके घर आना चाहता है। मुखे घर आ गया। पहले तो वह विवाद की बात करता रहा लेकिन धीरे-धीरे वह अश्लील बातें करने लगा। अंत में मुखे ने कहा कि तुम्हारी समस्या का समाधान हो जाएगा लेकिन बदले में तुम्हें मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे। पीड़िता के मुताबिक जब उसने विरोध किया तो मुखे ने रिवाल्वर दिखाकर डरा धमका कर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके साथ करीब 8 बार दुष्कर्म किया गया और पीड़िता ने समुदाय के लोगों को इस बारे में बताय। इसके बाद लोग पीड़िता को लेकर पहुंचे और गुरमुख सिंह मुखे के खिलाफ मामला दर्ज कराया। केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: कलयुग के दानव पिता ने किया बेटी का रेप…