जगन्नाथ महतो के निधन पर गुरूजी ने जताया दुख

अलग राज्य के मेरे सहयोगी, पार्टी को अपूरणीय क्षति : शिबू सोरेन 

271

रांची : झामुमो के कद्दावर नेता और राज्य के शिक्षा मंत्री झारखंड सरकार जगरनाथ महतो के निधन पर झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शिबू सोरेन ने कहा कि स्व०महतो झारखंड आंदोलन के समय हमारे सहयोगी थे, उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, कार्यशैली, दूरदर्शिता तथा कुशल नेतृत्व प्रत्येक अवसर पर परिलक्षित होती थी। अपने संघर्ष , कर्तव्य निष्ठा, सादगी, और विचारों की स्पष्टता के कारण उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से झारखंड की राजनीति का एक अध्याय समाप्त हो गया। आने वाली राजनैतिक पीढ़ी को उनके लंबे राजनैतिक जीवन से सिख प्राप्त होगी। स्व०जगरनाथ महतो का निधन पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करें तथा उनके परिवार एवं  शुभचिंतकों को इस दुःख में खुद को संभालने की शक्ति प्रदान करें।

 

ये भी पढ़ें :  वन विभाग के लकड़ी डिपो में लगी आग