22 जनवरी को माओवादियों का झारखंड बंद

15 लाख के इनामी सौरभ और रेणुका के गिरफ्तारी का विरोध में बंद

127

चाईबासा :  15 लाख रुपये के ईनामी कुख्यात नक्सली कृष्णा हंसदा और रेणुका मुर्मू की गिरफ्तार कर छुपाने के विरोध में भाकपा माओवादियों ने बंद का आह्वान किया है। भाकपा माओवादी के झारखंड रीजनल कमेटी प्रवक्ता आजाद ने 22 जनवरी को 24 घंटे का झारखंड बंद बुलाया है. हालांकि झारखण्ड पुलिस ने कृष्णा हंसदा को मंगलवार को मीडिया के सामने प्रस्तुत कर दिया है. इसके बाद माओवादियों की क्या रणनीति होगी यह पता नहीं चल पाया है।

जसीडीह के चपरिया गांव से हुई है गिरफ्तारी

प्रवक्ता आजाद ने जारी पत्र के माध्यम से कहा है कि बीते 13 जनवरी को सुबह 6 बजे गिरिडीह जिले के डुमरी थाना के फतेहपुर गांव से गिरिडीह एसपी एवं एसपी अभियान के नेतृत्व में अर्धसैनिक बलों द्वारा भाकपा झारखंड रीजनल कमेटी सदस्य सह उत्तरी छोटानागपुर जोनल कमेटी के सचिव कृष्णा हांसदा उर्फ सौरभ और रेणुका मुर्मू को देवघर जिले के जसीडीह के चपरिया गांव से गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों को पार्टी की गोपनीयता को खोलवाने के लिए पूछताछ के नाम पर उन्हें जघन्य रूप से शारीरिक व मानसिक यातनाएं दी जा रही है।

 

 

यह भी पढ़ें – सीएम हेमंत सोरेन का खातियानी जोहार यात्रा का तीसरा चरण 24 को चाईबासा में