हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में जमकर बर्फबारी

पर्यटकों की उमड़ी भीड़, कई सड़कों पर यातायात बाधित

104

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले में भारी बर्फबारी की वजह से जहां कई सड़कें बंद हैं। वहीं बर्फबारी का लुफ्त उठाने के लिए कई जगहों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है।

हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में शुक्रवार से लगातार ताजा बर्फबारी हो रही है। इस वजह से घाटी से लेकर हिमाचल तक सैलानियों का जत्था बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहाड़ों में पहुंच रहा है।

इसे भी पढ़ेंः कांग्रेस सरकार पर निशाना साध बोले पूनियां, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किसान और युवा तनावग्रस्त

घाटी के विभिन्न इलाकों में लगातार बर्फबारी से पर्यटकों को काफी मजा आ रहा है। पर्यटक यहां बड़ी संख्या में बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। जम्मू कश्मीर के रामबन जिले के कई इलाकों में मौसम की पहली भारी बर्फबारी हुई, जिसका सैलानियों ने जमकर लुत्फ उठाया है।

दूसरी ओर, चांशल घाटी में शुक्रवार रात को भारी बर्फबारी हुई। जिसके बाद डोडरा क्वार सड़क यातायात बाधित हुआ है। क्षेत्र की हजारों की आबादी का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। लोग सड़क बंद होने के बाद पैदल सफर करने पर रह हैं।

वहीं, डोडरा क्वार क्षेत्र की पांच पंचायतों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। खाद्य एवं आपूर्ति निगम ने डोडरा क्वार क्षेत्र में मार्च तक सरकारी डिपो के लिए राशन का कोटा पहले ही पहुंचा दिया है।

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि अधिकांश मार्गों पर यातायात सामान्य चल रहा है। डोडरा क्वार सड़क पर बस सेवा हिमपात के बाद बंद हो गई है।