आम बजट से हेमंत सोरेन को नहीं है कोई उम्मीद

कहा, बोला तो बहुत जाता है लेकिन होता कुछ और है

79

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ ही संसद के बजट सत्र 2023 की शुरूआत हो चुकी है। उनके अभिभाषण में सरकार के फ्यूचर प्लान की झलक दिख चुकी है। दूसरी तरफ दोनों सदनों में पेश आर्थिक सर्वे के मुताबिक साल 2022-23 में विकास दर 7 फीसदी रहने का अनुमान है। अब देश के बजट की बारी है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार यानी 1 फरवरी को आम बजट पेश करेंगी। बजट का प्रभाव हर आम और खास पर पड़ता है। इसके जरिए देश का आर्थिक विकास सुनिश्चित होता है। लेकिन बजट पेश होने असे पहले ही राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आनेवाले बजट की तुलना कथनी और करनी से की है। जमशेदपुर में उन्होंने कहा कि बहुत बोला जाता है, होता कुछ और है। आता कुछ और है। उन्होंने कहा कि क्या किसी को मालूम था कि एयरपोर्ट बिकेंगे।

क्या किसी को मालूम था कि देश के पोर्ट बिक जाएंगे। क्या किसी को मालूम था कि जीएसटी की अवधि नहीं बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या किसी को मालूम था कि महंगाई इतनी बढ़ जाएगी।

 

यह भी पढ़ें – जमशेदपुर-कोलकाता के बीच शुरू हुई विमान सेवा