महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की

196

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर आज बुधवार को झारखंड पहुंच गयी हैं.  राष्ट्रपति आज सुबह इंडियन एयरफोर्स के विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट पहुंचीं. जहां राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा अर्चना की है . बाबा वैद्यनाथ धाम में पूजा अर्चना करने के बाद  वो रांची के लिए रवाना होंगी. वही राष्ट्रपति के आगमन पर देवघर एयरपोर्ट पर कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक संथाल परगना सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भंजत्री, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट ने भी उनका स्वागत किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारी पूरी हो गयी है. राजधानी में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं. रांची में 7 आईपीएस अधिकारी के साथ-साथ 50 डीएसपी, इंस्पेक्टर के अलावे 3000 से अधिक जवानों की तैनाती विभिन्न इलाकों में की गयी है, जो सड़कों से लेकर बड़ी-बड़ी इमारतों पर सुरक्षा में मुस्तैद नजर आयेंगे. ट्रैफिक को विशेष ध्यान में रखते हुए.

 

ये भी पढ़ें : केंद्रीय अध्यादेश के विरुद्ध ममता-केजरी में एकजुटता, एक मंच पर आये तीन सूबे

 

कई जगहों पर बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया गया है. सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसे देखते हुए पूरे शहर की निगरानी सीसीटीवी से की जायेगी. पुलिस कंट्रोल रूम में एक टीम तैनात की गयी है.  राष्ट्रपति का कारकेड जिस मार्ग से गुजरेगा, वहां पर तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था होगी. राष्ट्रपति की सुरक्षा में बम निरोधक दस्ता के अलावा जैप, आईआरबी, रैफ और जगुआर की टीम को भी तैनात किया गया है. बता दें कि राष्ट्रपति रांची के विभिन्न इलाकों में कई कार्यक्रम में शामिल होंगी. रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा, अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण और झारखंड हाईकोर्ट के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया जाना है. वहीं ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में भी राष्ट्रपति शामिल हो रही हैं. राजभवन में रात विश्राम करेंगी. इन कार्यक्रमों को मद्देनजर रांची में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.