ऐतिहासिक कुच्चू मेला 28 अक्टूबर को

207

रांची : रांची के ओरमांझी में हर वर्ष आश्विन पूर्णिमा को लगनेवाला ऐतिहासिक कुच्चू मेला 28 अक्टूबर को लगेगा। मेले में आकर्षक सांस्कृतिक नागपुरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। समिति के अध्यक्ष नेवालाल महतो ने शुक्रवार को बताया कि मेले के सफल संचालन के लिए एक समिति का गठन किया गया है।

ये भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 114 अफसर का तबादला

कमेटी में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को संरक्षक बनाया गया है। महामंत्री द्वारिका प्रसाद , कोषाध्यक्ष बालक महतो और उपाध्यक्ष शशिभूषण कुमार, अमित राज, संदीप कुमार और महेंद्र महतो को बनाया गया है। इस मेले में रामगढ़, हजारीबाग और रांची के विभिन्न प्रखंडों से लोग पहुंचते हैं।