हनी ट्रैप में फंसा गृह मंत्रालय का कर्मचारी, दे बैठा पाकिस्तानी हसीना को देश के गोपनीय जानकारी

72

केंद्र के गृह मंत्रालय का कर्मचारी नवीन पाल हनी ट्रैप का शिकार हो गया और उसके बाद उसने देश के गोपनीय दस्तावेज पाकिस्तान भेज दिए। हनी ट्रैप का शिकार नवीन पाल जिस महिला को सोशल मीडिया पर दस्तावेज भेज रहा था उसे वह कोलकाता की अंजलि समझ रहा था। महिला के इशारे पर आरोपी नवीन पाल काम कर रहा था। पुलिस ने जब अंजलि नाम की महिला की लोकेशन जांची तो वह पाकिस्तान के करांची की निकली।

पुलिस आशंका जता रही है कि अंजलि नाम की महिला पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट हो सकती है। गृह मंत्रालय के कर्मचारी से आईफोन भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस को आशंका है कि जिसे गृह मंत्रालय का कर्मचारी सारी जानकारी भेज रहा था वह अंजलि के नाम से उससे बात कर रही हो और वह पाकिस्तान की आईएसआई कि कोई अधिकारी हो।

पुलिस के मुताबिक गृह मंत्रालय के कर्मचारी से हासिल जानकारी के बदले अंजली नाम की महिला खुद को कोलकाता का बताती थी और नवीन पाल को हनी ट्रैप में फंसा कर खुद को कोलकाता का बताते हुए उससे देश की खुफिया जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से हासिल करती रहती थी जिसके बदले उसने नवीन पाल को ₹85000 भी उसने दिए हैं। पुलिस ने जांच के बाद सारी जानकारी हासिल कर नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी ग्रामीण शुभम पाल ने मामले की पुष्टि की है।