सत्यानंद भोगता ने प्रदर्शनी मेला का किया शुभारंभ 

206
चतरा : कृषि पशुपालन सहकारिता विभाग आत्मा चतरा के माध्यम से राज्य के सत्यानंद भोगता जिला स्तरीय किसान मेले से फल फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रदर्शनी मेले का विधिवत शुभारंभ सत्यानंद भोगता ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काट कर किया। सत्यानंद भोगता को कृषि अधिकारी द्वारा उपहार स्वरुप एक पौधा भेंट किया गया। माननीय मंत्री ने उन्हें कृषि उपकरण और प्रमाण पत्र देकर किसानों के प्रति अपना आभार प्रकट किया। मंत्री द्वारा मेले के विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी, जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रदेव यादव महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

 

ये भी पढ़ें: टीएसपीसी उग्रवादी समूह का शीर्ष कमांडर रंजन हुआ गिरफ्तार