सर्पदंश से गृहिणी की मौत, दूधमुहा बच्चा बीमार

110

बांकुड़ा : जहरीले सांप के डसने से एक गृहिणी की मौत हो गई। वहीं गृहिणी का दूध पीने से उसका बच्चा भी बीमार पड़ गया। घटना बांकुड़ा के पात्रशायर थाना के बलसी- 2 ग्राम पंचायत के शालोईपाड़ा इलाके की है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतका का नाम शिखा बागदी (28) है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात शालोईपाड़ा की रहने वाली गृहिणी घर के फर्श पर चटाई बिछाकर अपने पति और चार साल के बच्चे के साथ सो रही थी। शिखा देर रात तक हाथ में तेज दर्द के साथ उठी। इसके बाद उसने अपने पति को जगाया। लाइट जलाने पर पता चला की शिखा को सांप ने डस लिया है। इसके बाद उसके पति ने उसे झाड़-फूंक करने वाले के पास ले गये।

इसे भी पढ़ें : साइकिल सवार महिला को डंपर ने कुचला

स्थानीय सूत्रों के अनुसार तांत्रिक ने गृहिणी के घाव को देखकर कहा कि उसे सांप ने नहीं बल्कि केकड़े ने काटा है। तांत्रिक के बात का विश्वास कर पति अपनी पत्नी को घर ले गया। कुछ देर बाद गृहिणी के मुंह से झाग निकलने लगा। विश्वजीत आनन-फानन में अपनी पत्नी को लेकर पात्रशायर प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकपर पहुंचा। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। कुछ देर बाद फर्श पर चटाई के नीचे से एक सांप बरामद हुआ। वहीं गृहिणी का 4 साल का बच्चा भी अपनी मां का दूध पीकर बीमार पड़ गया। बीमार बच्चे का इलाज बिष्णुपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में चल रहा है।