इस बार डेंगू को रोक पाने में कितनी सफल होगी दक्षिण दमदम नगरपालिका

जागरूकता बढ़ाने के लिए नगरपालिका ने की अनोखी पहल

95

कोलकाताः राज्य में डेंगू की रोकथाम के लिए दक्षिण दमदम नगरपालिका की ओर से एक अनोखा पहल अपनाया गया है। नगरपालिका को उम्मीद है कि इस अनोखे तरिके से लोगों में एक अलग तहर की बदलाव जरूर आएगी।

इस बार दक्षिण दमदम नगरपालिका के अधीनस्त इलाकों में डेंगू का प्रकोप नहीं बढ़ सके इसके लिए नगरपालिका की ओर से अब प्रयास किया जा रहा है। नगरपालिका इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

इसका कारण यह है कि गर दो सालों से इस नगरपालिका के अधीनस्त इलाकों में डेंगू के मरीजों की संख्या काफी पायी गयी थीं। इसको लेकर यहां के चेयरमैन को प्रदेश की सीएम ममता बनर्जी और राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से कड़ी फटकार भी लगायी गयी थी। इसका कारण यह था कि इन दोनों सालों में सबसे ज्याद डेंगू के मरीज पाए गए थे।

फिर इस बार वह गलती पालिका नहीं दुहराना चाहती है, इसलिए तरह-तरह के उपाए किए जा रहे हैं। अब नगरपालिका की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस और फाटाकेष्टो के नारे से लोगों को जागरुक किया जाएगा। नेताजी ने कहा था कि तुम मुझे आजादी दो मैं तुम्हे खून दुंगा।

दक्षिण दमदम नगरपालिका के विभिन्न दिवालों पर लिखा है कि तुम इलाकों को जलमग्न करो, मैं तुम्हे मौत दुंगा। उसी तरह अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की एक फिल्म फाटाकेष्टो में एक डॉयलोग था कि मारेंगे यहां और श्मशान घाट में शव गिरेगा। इस नारे को लेकर लिखा गया है कि काटेगा यहां पर और लाश गिरेगा श्मशान घाट में। इन दोनों नारे के सहारे इस इलाके के लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

इस मामले में चेयरमैन इन काउंसिल के सदस्य (हेल्थ) संजय दास ने बताया कि लोगों जल्द से जल्द जागरूक हो, इसीलिए यह नारा लिखा गया है। इसके अलावा कई माध्यमों से भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस नारे को देखने के बाद लोग काफी गंभीर होंगे और अपने में काफी सुधार लाएंगे।

उन्होंने बताया कि अप्रैल में नगरपालिका के अधिकारी औऱ कर्मचारी लोगों के घर-घर जाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे।

आंकड़ों पर नजर

2021 में 1100 लोगों डेंगू के शिकार हउ थे, जिनमें की 5 लोगों की मौत हुई थी। 2022 में 1143 लोगों में डेंगू के लक्ष्ण पाए गए थे। इस दौरान 3 लोगों की मौत हुई थी।  इस बार फिर यह आंकड़ा नहीं दुहराया जाए, इसलिए यह पहल पहले से ही शुरु कर दी गयी है।