न्यू टाउन स्थित आवास से भारी मात्रा में नकद बरामद, दो गिरफ्तार

गेमिंग ऐप से जुड़े मामले में ईडी का एक्शन

52

कोलकाता, सूत्रकार : ईडी ने न्यूटाउन स्थित एक आवास से लाखों रुपये बरामद किये हैं। झारखंड में गेमिंग ऐप्स से जुड़ी शिकायतों के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को केंद्रीय एजेंसी ने घटना की जांच के लिए केष्टोपुर में एक किराए के मकान पर छापेमारी की थी। उस दौरान करीब दो करोड़ कैश बरामद हुआ था।

उस घटना में न्यू टाउन के दो लोगों को ईडी ने गिरफ्तार किया है। उनके नाम संतोष यादव और सागर यादव हैं। ईडी सूत्रों के मुताबिक, सागर गेमिंग ऐप स्कैंडल के आरोपियों में से एक है। उसका दोस्त संतोष है। ये दोनों झारखंड के रहने वाले हैं लेकिन कोलकाता में रहते हैं।

झारखंड में गेमिंग ऐप्स से जुड़ी शिकायतें दर्ज की गईं। उस जांच के बाद बुधवार को ईडी ने केष्टोपुर में छापेमारी की थी। एक शख्स के घर से 1 करोड़ 85 लाख रुपये बरामद हुए थे। रॉबिन नाम का शख्स कोलकाता का रहने वाला बताया जा रहा है। ईडी ने उस घर से पैसों के अलावा मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड भी बरामद किया है।

इसके बाद गुरुवार को केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने कोलकाता में कम से कम नौ जगहों की तलाशी ली। ईडी के अधिकारियों को अलीपुर, मानिकतल्ला में एक आवास, गणेशचंद्र एवेन्यू, बड़ाबाजार, डलहौजी क्षेत्र में एक कार्यालय, साल्टलेक में बंगाल केमिकल्स में देखा गया था। हालांकि, सर्च ऑपरेशन का झारखंड की घटना से कोई संबंध नहीं था।