कांग्रेस को I.N.D.I.A. गठबंधन की चिंता नहीं: नीतीश कुमार

47

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को पटना के मिलर ग्राउंड में ‘भाजपा हटाओ देश बचाओ’ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन में कांग्रेस की मौजूदा भूमिका को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कांग्रेस पार्टी को I.N.D.I.A. गठबंधन की कोई चिंता नहीं है। फिलहाल कांग्रेस पांच राज्यों के चुनाव को लेकर ज्यादा चिंता में है। कांग्रेस  इस बारे में कोई चर्चा ही नहीं हो रही है। नीतीश कुमार ने ये भी कहा कि हम सभी लोग एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को ही आगे बढ़ने का काम कर रहे थे लेकिन कांग्रेस को इसकी कोई चिंता नहीं है।

नीतीश ने की थी गठबंधन की पहल

बिहार के मुख्यमंत्री कुमार ने ही विपक्षी दलों को एकजुट करने की सबसे पहले पहल शुरू की थी। इस सिलसिले में नीतीश कुमार लखनऊ में अखिलेश यादव, कोलकाता में ममता बनर्जी, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल, मुंबई में उद्धव ठाकरे, झारखंड में हेमंत सोरेन जैसे नेताओं से जाकर मिले थे, फिर ममता बनर्जी की सलाह पर सबसे पहले पटना में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई थी।

‘भाजपा हटाओ देश बचाओ’ पर नहीं हो रहा काम

जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार ने आगे बढ़कर विपक्षी दलों की एकता को I.N.D.I.A. नाम दिया गया था। विपक्षी दलों की तीन बैठकें हो चुकी हैं। अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कह रहे हैं कि विपक्षी दलों के गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस को इस गठबंधन की कोई चिंता ही नहीं है। इस गठबंधन ने भाजपा को सत्ता से हटाने का जो संकल्प व्यक्त किया था, उस दिशा में अब कोई काम नहीं हो रहा है।