Ranchi में दुर्गा पूजा पर नवयुवक संघ के पंडाल में दिखेगी नटराज की छवि

57

रांची : राजधानी रांची के लोअर चुटिया की नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कर रही है। समिति के अध्यक्ष राजकुमार महतो ने बुधवार को कहा कि इस बार पूजा पंडाल का थीम महादेव है। इस पूजा पंडाल में देवाधिदेव महादेव भोलेनाथ के अनेकों रूप दिखाई पड़ेंगे। साथ ही पंडाल के मुख्य द्वार पर कोयंबटूर के आदि योगी की भव्य प्रतिमा भी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंडाल की लंबाई 110 फीट, चौड़ाई 60 फीट और ऊंचाई 50 फीट होगी। इसका निर्माण पश्चिम बंगाल के डेकोरेटर गौतम गौराई और बप्पा टेंट हाउस की देखरेख में हो रहा है। मां भगवती पूजा पंडाल में महादेव नटराज रूप में विराजमान होंगे। उनके साथ भागवान गणेश, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, कार्तिकेय होंगे। महिषासुर अनेकों रूप में मां भगवती से क्षमा याचना मुद्रा में दिखाई देंगा।

ये भी पढ़ें  : झारखंड राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार के अध्यक्ष बने पीआरके नायडू

महतो ने कहा कि मां भगवती की प्रतिमा का निर्माण कोलकाता के प्रसिद्ध हुगली निवासी कार्तिक पाल के पुत्र कौशिक चित्रकार के द्वारा किया जा रहा है। पूजा पंडाल के सजावट के साथ पूरे महादेव मंडा परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा। पूजा पंडाल की सुरक्षा में सीसीटीवी, सुरक्षा गार्ड, समिति के वालेंटियर्स तैनात रहेंगे। पूरे पूजा में लगभग 20 लाख रुपये खर्च होने की अनुमान है।