झारखंड में अपराधी बेलगाम डीएसपी और सब इंस्पेक्टर पर चलाई गोली

217

रांची : राजधानी रांची के पतरातू थाना क्षेत्र में अपराधियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में डीएसपी नीरज कुमार और सब इंस्पेक्टर सोनू साव अपराधियों के गोली से घायल हो गए। घायल होने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को रांची के मेडिका अस्पताल लाया गया। जहां पर दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वही बता दे कि अपराधियों के साथ हुई मुठभेड़ में डीएसपी नीरज कुमार के पेट के दाहिने साइड में गोली लगी है तो वही सब इंस्पेक्टर को जांघ में गोली लगी है। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों के द्वारा तुरंत ही डीएसपी नीरज कुमार के पेट से गोली निकाली गई। फिलहाल डीएसपी नीरज कुमार की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और डॉक्टर लगातार उनके ऊपर निगरानी बनाए हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रांची एटीएस की टीम और रामगढ़ पुलिस के द्वारा संयुक्त छापेमारी की जा रही थी। पुलिस को अपने गुप्तचरों से सूचना मिली थी कि अमन साव के लोग अपराधिक गतिविधि को अंजाम देने के लिए पतरातू में शरण लेने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस अपने टीम के साथ अपराधियों को घेरने का प्रयास की लेकिन अपराधियों ने खुद को फंसता देख पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

 

ये भी पढ़ें :  केदारनाथ में लड़की ने Boyfriend को दिया गुलाब, हुआ हंगामा, पढ़िए आगे क्या हुआ….

 

अपराधियों द्वारा किए गए अंधाधुंध फायरिंग में एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार को गोली लगी वही उनके साथ अभियान में शामिल सब इंस्पेक्टर सोनू साव भी घायल हो गए। मालूम हो कि अमन साव फिलहाल दुमका जेल में बंद है। लेकिन जेल में बंद रहकर ही अपना अपराधिक गिरोह चला रहा है।पिछले दिनों सीआईडी ने अमन साव को दुमका जेल में फर्जी सिम का उपयोग करते हुए भी पाया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर अमन साव दुमका जेल में बंद होकर अपना अपराधिक गिरोह चला रहा है।जिसपर पुलिस ने संज्ञान भी लिया था। बता दे कि अमन साव का पिछले दिनों फेसबुक पर पोस्ट भी आया था। जिसे मयंक सिंह नाम के अपराधी ने पोस्ट किया था। पिछले दिनों एक बिल्डर पर गोली चलाने की भी जिम्मेदारी मयंक सिंह ने ली थी। सभी घटनाओं को देखते हुए पुलिस राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सर्च अभियान चला रही है ताकि राज्य के सभी गैंगस्टर जैसे अमन साव,अनिल शर्मा,अखिलेश सिंह,अमन श्रीवास्तव जैसे अपराधियों के सभी गुर्गों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा सके। इसी के मद्देनजर रामगढ़ क्षेत्र में भी पुलिस का सर्च अभियान चल रहा था।इसको लेकर क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों ने खुद के बचाव के लिए पुलिस के ऊपर गोलीबारी की। हालांकि पूरे मामले पर पुलिस जांच कर रही है और अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।