फ्यूचर में मशीन ऐसे पैदा करेगी बेबी, नहीं होगी गर्भ में रखने की जरूरत

अब मशीने पैदा करेंगी बच्चे

103

नई दिल्ली जी हां, ये वाकई दुनिया को चौंकाने वाली खबर है। जिस हिसाब से दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बहस चल रही है, एक दिन तो ये होना ही था। दुनिया की बड़ी से बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के काम में लगी हैं। अब खबर आई है कि बच्चे को कोख में पालने का चक्कर खत्म हो जाएगा।

जी हां जो लोग मशीन के जरिए अपना बच्चा पैदा करना चाहते हैं, वो इसका लाभ उठा सकते हैं। यहां बच्चे को आर्टिफिशियल गर्भाशय में पाला जाएगा और भ्रूण से लेकर पैदा होने तक की पूरी देखरेख मशीन के जरिए ही की जाएगी।

https://twitter.com/backtolife_2023/status/1601861770250969088

यह भी पढ़े :  मनोज तिवारी के घर फिर गूंजी किलकारी, 51 साल की उम्र में तीसरी बार बने पिता

आइए अब जानते हैं कैसे पैदा होंगे बच्चे?

दरअसल आर्टिफिशियल कोख से बच्चा पैदा करने का दावा एक्टोलाइफ नाम की कंपनी ने किया है। कंपनी ने बाकायदा एक वीडियो जारी करके बताया है कि अब ऐसा करना मुमकिन है। अगर किसी महिला के यूट्रस नहीं है या किसी गंभीर बीमारी के कारण इसे निकलवाना पड़ा है, तो भी वो अब भी मां बन सकती है। ऐसे ही अगर किसी पुरुष को इनफर्टिलिटी की समस्या है और कोई महिला मां नहीं बन पा रही तो इस तकनीक का सहारा लिया जा सकता है। आपको बतादें कि इस तकनीक का पूरा नाम है आर्टिफिशियल गर्भाशय फैसिलिटी। एक्टोलाइफ कंपनी का दावा है कि ये दुनिया की पहली आर्टिफिशियल कोख की तरह काम करेगा।

इन्फेक्शन फ्री होगा बच्चा

कंपनी का दावा है कि इस टेक्नोलॉजी के जरिए बच्चा इन्फेक्शन फ्री पैदा होता है। एक्टोलाइफ के पास हाई इक्विपमेंट वाली 75 लैब हैं। हर लैब में 400 ग्रोथ पॉड्स हैं, जहां गर्भ की तरह बच्चे पल सकते हैं। हर पॉड्स को बिल्कुल उसी तरह डिजाइन किया गया है, जैसा कि मां के पेट में गर्भाशय होता है। इन पोड्स को आर्टिफिशियल यूट्रस इसीलिए भी कहा गया है क्योंकि यह बिल्कुल मां के पेट जैसा अनुभव देगा बच्चों को।

आइए अब जाने क्या है ग्रोथ पॉड्स?

ग्रोथ पॉड्स मशीन से जुड़ी एक बच्चेदानी है। ग्रोथ पोड के भीतर बच्चे के वाइटल साइन- यानी उसकी स्किन, धड़कन, टेंपरेटर, हार्टबीट, ऑक्सीजन लेवल, ब्लड प्रेशर, ब्रीथिंग रेट, दिल, दिमाग, किडनी, लिवर और शरीर के बाकी अंगों को रियल टाइम मॉनिटर करने के लिए सेंसर लगाए गए हैं। इसके जरिए आप बच्चे से जुड़ी सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही मां-बाप को बच्चों का रियल अनुभव कराने के लिए एक ऐप तैयार की गई है, जिसमें वह हर चीज लाइव देख सकते हैं कि बच्चे की ग्रोथ कैसी हो रही है। वैसे माता-पिता बनना बहुत ही किस्मत की बात होती है और ऐसे में इस तकनीक का आना बेहद ही खुशी की बात है।