भीषण गर्मी में लोग घरों में दुबकने को मजबूर, फुटपाथ दुकानदारों के लिए बढ़ी मुसीबत

107

रांची : पिछले एक सप्ताह से गर्मी से राजधानी काफी बेहाल और परेशान हैं। जिसका आम जनजीवन पर व्यापक असर पड़ रहा है। स्कूलों में गर्मी छुट्टी कर दी गई है, वही कामकाजी लोगों के सामने गर्मी एक बड़ी समस्या बन गई है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बढ़ती गर्मी का असर लोगों के खानपान पर भी देखा जा रहा है। मौसमी फल, जूस, सत्तू जैसे पेय पदार्थों की बिक्री खूब हो रही है। लोगों को गर्मी से राहत दिलाने वाले फुटपाथी दुकानदारों के लिए गर्मी किसी मुसीबत से कम साबित नहीं हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि गर्मी के दिनों में सुबह से रात तक सड़क के किनारे दुकान लगाने के बावजूद भी ग्राहक खरीदारी के लिए घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बढ़ती गर्मी ने लोगों की दिनचर्या पर प्रतिकूल असर डाला है। लोग सुबह और शाम में अपना अधिक काम निपटा कर दोपहर में अनावश्यक घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें : इस देश में बाढ़ और भूस्खलन में 135 लोगों की मौत, 9 हजार से अधिक लोग लापता