उद्योगपति विकास गडयान के ठिकानों पर आयकर का छापा

277

धनबाद : धनबाद के चिरकुंडा स्थित व्यवसायी विकास गडयान के आवास पर आयकर विभाग (आईटी) का छापा पड़ा है। आईटी की यह कार्रवाई गुरुवार सुबह से ही जारी है। बताया जाता है कि विकास गडयान का पश्चिम बंगाल के कल्यानेश्वरी क्षेत्र के देवीपुर गांव में सितकोंन नामक सरिया की कंपनी है, जिसके पार्टनर झारखंड के चिरकुंडा निवासी विकास गढ़यान और पश्चिम बंगाल के बराकर निवासी गोपाल अग्रवाल है। आज सुबह से ही बराकर में गोपाल अग्रवाल और चिरकुंडा के विकास गडयान के आवास पर आईटी की छापेमारी चल रही है। फिलहाल छापेमारी के कारणों का अब तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल अभी भी छपेमारी जारी हैं।

 

ये भी पढ़ें : Dam में मछली पकड़ने गए युवक की मौत