Indigo का झूठ..!!

179

रांची : इंडिगो, जी हां यह अपने समय पर आने और जाने का दावा करती है। लेकिन सच क्या है? यह बयां कर रहा है। रांची से अहमदाबाद की फ्लाइट संख्या 6E 6654 की घोषणा कर दी समय पर जाने की। डिस्प्ले बोर्ड पर दिखाने भी लगा चेकिंग, लेकिन कंपनी का एयर क्राफ्ट ही नहीं पहुंचा। विमान की उड़ान में घंटों देरी की वजह से यात्री इधर उधर टहलते रहे। फ्लाइट की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। आपको बता दे की बोर्डिंग का समय 3 :25 है लेकिन मेसेजिंग 3 : 34 में करने के बाद भी कम्पनी के कर्मचारी सही तौर पर जवाब नहीं दे पाए, इसके अलावा यात्रियों को घंटो कतार में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा जिसमे कुछ बुजुर्ग और बीमार लोग भी शामिल है।

 

Also Read : हेमंत सरकार पर गरजे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास