बम विस्फोट का शिकार बना मासूम

127

पूर्व मेदनीपुर : बंगाल में फिर एक मासूम बम की चपेट में आ गया। बकरी चराने के दौरान गेंद समझकर खल रहा था कि तभी यह घटना हुई। वहीं मौके से दो ताजा बम बरामद किये गये। उक्त घटना नंदीग्राम ब्लॉक नंबर दो के मनोहरपुर गांव में तेरपेखिया रायपाड़ा राज्य राजमार्ग में हुई। बताया जा रहा है कि इस बम विस्फोट के कारण नंदीग्राम में एक 11 साल का बच्चा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार लड़के के दादा ने बकरियों को खेत में छोड़ रखा था। दोपहर के समय बच्चा पानी लेने गया घर आया। इस दौरान बच्चे को एक ईंट भट्टे के सामने पानी के पाइप के नीचे एक गेंद जैसी कोई चीज़ दिखाई दी। इस दौरान उसने बम पर पैर रखा की तभी विस्फोट हो गया। इस घटना में बच्चा काफी दूर जा गिरा। बाद में पुलिस ने जाकर दो और बम बरामद किये। बताया जा रहा है कि घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए रायपाड़ा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। हालांकि मामले की जांच में नंदीग्राम थाना पुलिस जुट गई है। हालांकि प्रशासन भी ऐसी घटनाओं से चिंतित है।