जी-20 बैठक की मेजबानी मिलना रांची के लिए है गौरव की बात

1,563

रांची : रांची में होने वाली जी-20 की बैठक और इसके प्रतिनिधियों के स्वागत की तैयारी को लेकर सांसद श्री संजय सेठ ने मारवाड़ी भवन में राँची के विभिन्न संस्थाओं के साथ बैठक आयोजित की गई सांसद श्री सेठ ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम के घोष वाक्य के साथ जी-20 के प्रतिनिधियों का स्वागत रांची सहित पूरे झारखंड की जनता के लिए गौरव की बात है। मार्च के प्रथम सप्ताह में जी-20 के प्रतिनिधि रांची आएंगे। यहां जी-20 से संबंधित बैठक होगी। यह रांची शहर की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय छवि बनाने के लिए हम सबके पास एक बेहतर अवसर है।सरकार अपने स्तर से काम करेगी परंतु सामाजिक संस्थाओं और हम सबकी, शहर के हर नागरिक की भी जिम्मेदारी है कि हम अपने शहर को और बेहतर बनाएं। स्वच्छ बनाएं। सुंदर बनाएं ताकि हमारे शहर की अच्छी छवि लेकर जी-20 के प्रतिनिधि वापस लौटे।

 

सांसद ने कहा कि इस अवसर पर मैं रांची के नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं से आह्वान करता हूं कि हर नागरिक अपने मोहल्लों की साफ-सफाई सुनिश्चित करें। 3 मार्च को अपने अपने घरों के आगे रंगोली बनाएं। 2 और 3 मार्च को घरों के सामने दो दो दीपक अवश्य जलाएं। जिन रास्ते से अतिथि गुजरेंगे, उन रास्तों पर पुष्प वर्षा करें। नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए प्रयास करें कि कम से कम हॉर्न बजाएं। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें। अपने अपने घरों के सामने पौधे और गमले लगाएं। होटल संचालक अपने होटलों को बेहतर तरीके से सजाएं। हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन को भी सजाया जाए। चौक चौराहों पर फूलों की रंगोली बनाएं। श्री सेठ ने कहा कि इस अवसर पर नगर निगम सुनिश्चित करे कि सभी टेंपो वाले एक ड्रेस में हों। टेंपो संचालक भी अनुशासित होकर टेंपो का परिचालन करें।

 

जी-20 के प्रतिनिधि पतरातू घाटी, पतरातू डैम देखेंगे। झारखंड पर्यटन के लिए एक माइलस्टोन साबित होगा। इसलिए हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाएं।सांसद सेठ ने सभी होटल मालिकों से अनुरोध किया है सभी प्रतिष्ठित बाजार रंगीन बल्बो से सजाएं एवं सभी अपने प्रतिष्ठान के सामने रंगोली बनाए अतीथी देवो भव प्रतिनिधियों के स्वागत और रांची शहर को बेहतर करने से संबंधित सब के विचार लिए गए। साथ ही इसका क्रियान्वयन भी सुनिश्चित किया गया सांसद संजय सेठ ने रांची के सभी धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

 

आज के इस बैठक में फेडरेशन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री झारखंड ट्रक मालिक संघ राँची मोटर डीलर एसोसिएशन झारखंड स्माल स्केल इंडस्ट्रीज हिनू महिला समिति राँची बंग समाज पंजाबी हिंदू बिरादरी राँची राउंड टेबल चंद्रवंशी दुर्गा मंदिर ट्रस्ट अग्रवाल सभा मारवाड़ी युवा मंच महेश्वरी सभा ब्राह्मण सभा राष्ट्रीय युवा शक्ति श्री महावीर मंडल डोरणड़ केंद्रीय समिति कॉस्मोक क्लब सहित सैकड़ों की11प्य संख्या में सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के लोग उपस्थित थे।

 

इसे भी देखें :इंजीनियर वीरेंद्र राम की शानो – शौकत को देख ईडी अफ़सर भी हो गए दंग