गजब हो गया ! UP में बना हरियाणा के CM का डेथ सर्टिफिकेट

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का फर्जी डेथ सार्टिफिकेट बना दिया है।

113

उत्तर प्रदेश   उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में अराजक तत्वों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का फर्जी डेथ सार्टिफिकेट बना दिया है। यही नहीं इस सार्टिफिकेट को भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है।

यह भी पढ़े : तीसरे दिन ही कंगारूओं ने टेक दिए घुटने

इस सार्टिफिकेट में उनकी मौत की तिथि 5 मई 2022 बताई गई है। जबकि इस फर्जी प्रमाणपत्र स्थान पन्नूगंज उर्फ शाहगंज पीएचसी बताया गया है। यह स्थिति उस समय है जब पन्नूगंज उर्फ शाहगंज में कोई पीएचसी है ही नहीं। मामला संज्ञान में आने के बाद सोनभद्र प्रशासन ने अराजक तत्वों की पहचान करने और उनके खिलाफ केस दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

बता दें कि इस सार्टिफिकेट में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया गया है जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल का नाम, पिता का नाम, पता, उम्र आदि सही दर्शायी गई है। वहीं उनकी मृत्यु की जगह पन्नूगंज उर्फ शाहगंज पीएचसी दर्शायी गई है। 2 फरवरी 2023 की तारीख वाले इस मृत्यु प्रमाण पत्र पर मृत्यु की तिथि 5 मई 2022 बतायी गयी है। इस सार्टिफिकेट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पता प्रेमनगर करनाल हरियाणा लिखा गया है।

वहीं इस पूरे मामले पर सोनभद्र के सीएमओ आरएस ठाकुर ने कहा है कि यह प्रमाण पत्र सिरे से फर्जी है और इसे स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी नहीं किया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पन्नूगंज में कोई पीएचसी है ही नहीं। दूसरी बात ये कि इस सार्टिफिकेट पर कोई बारकोड ही नहीं है। निश्चित रूप से यह किसी शरारती तत्व ने इसे कंप्यूटर पर बनाकर डाउनलोड किया है, उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले की जांच कराई जा रही है। इसी के साथ अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस में केस भी दर्ज कराया जाएगा।