शादी का है महीना….होली भी है नजदीक, ऐसे में बर्ड फ्लू दे रहीं हैं दस्तक

बोकारो में बर्ड फ्लू की दस्तक ने बोकारो वासियों की बढ़ा दी है टेंशन

230

झारखंड न्यूज :  बर्ड फ्लू की दस्तक ने बोकारो वासियों की टेंशन बढ़ा दी है। बर्ड फ्लू से मुर्गियां लगातार मर रही हैं। लोहांचल स्थित सरकारी पोल्ट्री सेंटर में रविवार को 350 से अधिक कड़कनाथ मुर्गियों की मौत हो गई। विभाग के अधिकारी मौत पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा है। बोकारो के राजकीय पोल्ट्री सेंटर में पिछले एक सप्ताह से बर्ड फ्लू के प्रकोप से रोजाना मुर्गियां मर रही हैं। बर्ड फ्लू से अब तक एक हजार से ज्यादा मुर्गों की मौत हो चुकी है। इधर, बोकारो में बर्ड फ्लू से मुर्गियों की मौत के बाद देवघर जिला पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है। इसके लिए सभी प्रखंड पशुपालन चिकित्सा पदाधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है।

 

बोकारो के सरकारी पोल्ट्री सेंटर में मृत मुर्गियों को सेक्टर-12 पोल्ट्री फार्मिंग परिसर में दफनाने की व्यवस्था की गई है। मृत मुर्गों को परिसर में ही मिट्टी के अंदर दबा दिया गया। पशुपालन निदेशक (रांची) चंदन कुमार बोकारो पहुंचे थे। उन्होंने कई बिंदुओं पर गहन पड़ताल की। कार्य कर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों से बात की और उन्हें विभिन्न निर्देश भी दिए। मौत का राज जानने के लिए सैंपल कोलकाता लैब भेजा गया। रिपोर्ट में मौत की वजह बैक्टीरिया से होने वाली बीमारी पासचेला बताई गई है। विभाग दूसरी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। इस संबंध में राजकीय पोल्ट्री सेक्टर के प्रभारी सहायक निदेशक (पोल्ट्री) डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि पास्चुला मारी के कारण मुर्गी मर रही है। उन्होंने आगे कहा कि अभी जांच की रिपोर्ट आनी बाकी है। बता दे की झारखंड में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद देवघर में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। पोल्ट्री फार्मों और दुकानों में बेचे जा रहे मुर्गों पर नजर रखी जा रही है। नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को अलर्ट रहने के आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

 

इसे भी पढ़ें :पीएलएफआई उग्रवादी कबीर जी गिरफ्तार