जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती पहुंचे रांची…..

390

रांची, शिखा झा

पुरी के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती गुरुवार को रांची पहुंचे। रांची रेलवे स्टेशन पर जगतगुरु शंकराचार्य का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। स्वामी निश्चलानंद सरस्वती आज शाम 4 बजे रांची के हरमू मैदान में ‘विराट धर्मसभा’ को संबोधित करेंगे। धर्म सभा में शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखेंगे। झारखंड के कोने-कोने से हजारों लोग शंकराचार्य को सुनने आते थे। स्वामी निश्चलानंद सरस्वती चार दिन (16 से 19 मार्च) तक रांची में रहेंगे। उनके ठहरने की सेल सिटी में व्यवस्था की गई है। शंकराचार्य 16 मार्च को रांची प्रवास के दौरान शाम 4 बजे हरमू मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। शंकराचार्य 17 और 19 मार्च को दीक्षा देंगे। 17 मार्च को वॉलीबॉल मैदान में सुबह व शाम को धर्मसभा में दीक्षा दी जाएगी। स्वामी निश्चलानंद सरस्वती भारत में धार्मिक सभाओं के माध्यम से हिंदू समाज को एकजुट करने में लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में शंकराचार्य रांची पहुंचे हैं। उन्होंने जुलाई 2021 में कहा था कि 2025 तक भारत हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। इसको लेकर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती देश भर में धार्मिक सभाओं को संबोधित करने वाले हैं।

 

यह भी पढ़ें : खाना बनाते समय मां-बेटी समेत 3 झुलसे