राहुल गांधी के समर्थन में जय भारत सत्याग्रह यात्रा की होगी शुरुआत

154

रांची : राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने पर पूरे देश में सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी के मद्देनजर झारखंड में भी कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता लगातार विरोध कर रहे हैं। इसके लिए राहुल गांधी के समर्थन में पूरे प्रदेश में जय भारत सत्याग्रह यात्रा की शुरुआत झारखंड कांग्रेस कर रही है। इसी क्रम में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांडर टोल गेट के पास प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। जिसके कारण टोल गेट के दोनों ओर से गाड़ियों की आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गई और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

 

ये भी पढ़ें :  झारखंड की बेटियों का खेलो इंडिया में बेहतरीन प्रदर्शन