DJ बंद पर लाल हुए जायसवाल, सदन में फाड़ा कुर्ता

506

 

रांची : रामनवमी और सरहुल जुलुस में डीजे और लाउडस स्पीकर बजाने पर प्रतिबन्ध लगाने के विरोध में भाजपा विधायकों मनीष जायसवाल ने सदन में जमकर हंगामा किया है। हज़ारीबाग़ के विधायक मनीष जायसवाल ने सरकार से जवाब मांगते मांगते स्पीकर के आसन्न के पास पहुंच गए और जवाब नहीं मिलने पर अपना कुर्ता फाड़ दिया, सदन के बाहर निकलने पर मीडिया से बात करते हुए मनीष जायसवल ने कहा कि लॉ आर्डर के नाम पर 5 हजार निर्दोष लोगों पर 107 धारा लगा दिया गया है। कई लोग धरने पर तो कई आमरण अनशन पर है। उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या वो लोग तालिबान में रह रहे है। मनीष ने कांग्रेस विधायक इरफ़ान पर पलटवर करते कहा कि क्या वे बांग्लादेशी हैं। वहीं सीपी सिंह ने कहा कि सरकार विपक्ष के सवाल का जवाब नहीं दे रही है। कोई माँ का लाल नहीं है जो रामनावनी जुलुस रोक सके।

 

ये भी पढ़ें : रामनवमी और सरहुल जुलूस में डीजे पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में भाजपा विधायकों ने किया प्रदर्शन