जमशेदपुर : राज्य में अपराधी हुए बेलगाम, युवक को मारी गोली

उलीडीह में अपराधियों ने युवक को मारी गोली

131

जमशेदपुर : झारखंड में अपराध और अपराधी बेलगाम हैं। आए दिन घट रहीं दुष्कर्म, हत्या व हैवानियत की घटनाओं ने प्रदेश की विधि-व्यवस्था को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। यहाँ अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। आए दिन चोरी, लूट, हत्या या अन्य आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। वहीं बीते कल यानी की 6 अगस्त को हजारीबाग शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना घटी। पांडेय गिरोह का एक शूटर हाथ में पिस्टल लहराता और फायरिंग करता हुआ बड़कागांव के बादम निवासी राजेश राम नामक एक युवक को लगभग 200 मीटर तक खदेड़ता गया। इस दौरान उसने आठ फायरिंग की, परंतु यह संयोग ही रहा कि गोली युवक को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया। इस बीच गोली खत्म होते ही शूटर अपने एक सहयोगी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। वही आज जमशेदपुर के उलीडीह थाना रामनगर में अपराधियों ने सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे मनीष यादव नामक युवक को गोली मार दी। घटना के बाद मनीष को इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच भेजने की तैयारी की जा रही है। मनीष शंकोसाई रोड नंबर 5 का रहने वाला है। उलीडीह थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली है। गोली मनीष यादव को लगी है। फिलहाल जांच की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें : Bihar : बिहार जाति गणना पर SC में टली सुनवाई,14 अगस्त को होगी अगली सुनवाई