नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों को लाया गया रांची

मेडिका में होगा इलाज

76

मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ हुई मुठभेड़
रांची : चाईबासा के गोइलकेरा और टोटो के बीच हुए नक्सली मुठभेड़ में घायल चार जवानों को इलाज के लिए रांची लाया गया है। घटनास्थल से हेलीकॉप्टर के द्वारा खेलगांव स्थित हेलीपैड पर जवानों को लाया गया।

जहां से एंबुलेंस के जरिए उन्हें मेडिका हॉस्पिटल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी तादाद में सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया था। वहीं सदर थाना प्रभारी, खेलगांव थाना प्रभारी और ट्रैफिक थाना प्रभारी भी अलर्ट पर थे।

बता दें कि चाईबासा के नक्सल प्रभावित टोंटो और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ, जिसमें दो जवान घायल हो गये है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सर्च अभियान के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ। वहीं कई नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना है। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से मुठभेड़ जारी है।

मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है और पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर कैंप कर रहे हैं। एसपी आशुतोष शेखर ने मुठभेड़ की घटना की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा दस्ता के सैक सदस्य 25 लाख के इनामी अजय महतो टीम के साथ हो रही है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मिसिर बेसरा दस्ता के सैक सदस्य 25 लाख के इनामी अजय महतो की टीम टोंटो एरिया में कैंप किया हुआ है।

सुरक्षाबलों की टीम सुबह से क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान घने जंगल के बीच नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाल लिया, पिछले तीन घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है।

 

यह भी पढ़ें – चाईबासा में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़