झारखंड: कोरोना के 49 नए केस मिले, एक्टिव केस 309

184

रांची, 22 अप्रैल : झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या में दिन प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। राज्य में कोरोना के 49 नए मरीज मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 309 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना के नए मामलों में रांची में दस, बोकारो में तीन, चतरा, गोड्डा, गुमला और पलामू में एक-एक एवं देवघर में सात मरीज मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) में नौ, गिरिडीह में चार, हजारीबाग में दो, लातेहार में चार और लोहरदगा में छह मरीज मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 24 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में सबसे अधिक 81 केस राजधानी रांची में एक्टिव है।

 

ये भी पढ़ें : तेज गति की बस ने खड़े रिक्शाचालक को उतारा मौत के घाट