झारखंड फिर लू की चपेट में

53

रांची : पूरा झारखंड अब हीट वेव की चपेट में आ गया है। राज्य के कई शहरों का तापमान 45 डिग्री तक जा पहुंचा हैं, वहीं अधिकांश प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान भी 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच है। रांची का भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। वही उपराजधानी दुमका भी हीट वेव और भीषण गर्मी की चपेट में है। इससे लोगों के साथ-साथ कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। वही झारखंड में बढ़ती गर्मी के बीच सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा आठवीं तक की कक्षाएं मंगलवार से निलंबित कर दी गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, अगली सूचना तक आठवीं तक की कक्षाएं निलंबित रहेंगी। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार अब पूरा राज्य लू की चपेट में है। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। हालांकि पांच मई को राज्य के कई इलाकों में गर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताइ्र गई है। इससे एक-दो दिन थोड़ी राहत मिल सकती है।

 

ये भी पढ़ें : झारखंड आएंगे पीएम मोदी, चाईबासा में करेंगे चुनावी सभा, गीता कोड़ा के पक्ष में मांगेंगे वोट