झारखंड एटीएस ने गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को मुंबई से किया अरेस्ट

238

रांची : झारखंड एटीएस ने आखिरकार छह जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बने गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर ही लिया। एटीएस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अमन श्रीवास्तव को मुंबई से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद आज अमन श्रीवास्तव को रांची लाया गया। जल्द ही एटीएस द्वारा पूरे मामले की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जाएगी। गौरतलब है कि गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को झारखंड के रांची, रामगढ़, चतरा, लोहरदगा, हजारीबाग और लातेहार जिले की पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। अमन श्रीवास्तव गिरोह के द्वारा जहां व्यवसायियों से रंगदारी वसूली जा रही है, वहीं रंगदारी नहीं देने पर वाहनों में आगजनी और जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। वही बता दें कि अमन श्रीवास्तव के खिलाफ रांची, रामगढ़, लोहरदगा, हजारीबाग और लातेहार जिले के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।

 

ये भी पढ़ें : शादी का झांसा देकर युवक ने नाबालिग को भगाया फिर 14 माह तक बाप-बेटा करते रहे रेप