गुजरात में भाजपा की जीत पर झारखंड भाजपा ने मनाया जश्न

कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर और मिठाइयां बांटी

87

रांची : गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर रांची स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर और मिठाइयां बांट कर खुशियां मनाई।

गुजरात में भाजपा की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास की जीत है।

विकास मॉडल पर जनता ने पूर्ण भरोसा व्यक्त किया है। इस जीत के लिए उन्होंने गुजरात की जनता के प्रति आभार प्रकट किया।