झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, 91% पास

57

रांची : लंबे इंतजार के बाद झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 आज 19 अप्रैल 2024 को जारी कर दिया गया है. इस साल लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 91% रहा है. जैक अध्यक्ष ने सुबह 11.30 बजे झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में शामिल हुए 4 लाख 21 हजार से ज्यादा छात्र अपना रिजल्ट JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर देख सकते हैं.झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 06 फरवरी से 26 फरवरी, 2024 के बीच हुई थी. झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 जैक की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

 

ये भी पढ़ें : कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा ने जमशेदपुर जाकर सरयू राय से की मुलाकात

झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा में लड़कियां शामिल हुईं थीं. इनमें से पास हुई हैे और फेल. झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 भी जल्द घोषित होने की उम्मीद है. इसके अपडेट्स वेबसाइट पर चेक करते रहें.झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा है. पिछले साल लड़कियों का पास प्रतिशत 95.54 रहा था. वहीं, साल 2023 में लड़कों का पास प्रतिशत 95.19 था. झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में तीनों टॉपर लड़कियां हैं. इस साल थर्ड रैंक पर कुल दो नाम हैं. सबसे कमाल की बात है कि झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 की पांचों टॉपर्स हजारीबाग से ही हैं.