आकंठ भ्रष्टाचार में झारखण्ड सरकार डूबी है : JP नड्डा

165

गिरिडीह : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झारखंड सरकार को करप्ट सरकार बताया है। साथ ही तुष्टिकरण को प्रश्रय देने वाली सरकार भी कहा है। गुरुवार को गिरिडीह के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे नड्डा ने विशाल जनसभा को संबोधित करते कहा कि पिछले नौ सालों से देश में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के मंत्र को साकार करने में पीएम मोदी जी लगे हैं। विकास यात्रा पर देश लगातार आगे बढ़ रहा है पर झारखंड में हेमंत सोरेन और महागठबंधन की सरकार राज्य को पीछे ढकेलने में लगी है। आकंठ भ्रष्टाचार में यह सरकार डूबी है। तुष्टिकरण में लगी है। संतालपरगना में इसके चलते ट्राइबल महिलाओं, बेटियों का शोषण हो रहा है। बांग्लादेशी और रोहिंग्याई घुसपैठियों, ह को यह सरकार आशीर्वाद देते इसे बढ़ाने में लगी है। देवघर में शिव बारात पर हमला हुआ और सरकार मुकदर्शक बनी रही। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। राज्य का सबसे बड़ा लैंड स्कैम इस सरकार में हुआ है। शराब घोटाला भी यहां गैर भाजपाई राज्यों की तरह हुआ है। नड्डा ने मौके पर गिरिडीह जिला परिषद मुनिया देवी को भाजपा परिवार में शामिल होने पर बधाई भी दी। इस दौरान पूर्व सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी सहित अन्य भी उपस्थित थे।

 

ये भी पढ़ें :  क्यों Badshah पर भड़की BTS Army ? सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल