झारखंड हेपाटो-पैनक्रिएटो BILIARY समिट 10 और 11 जून को, देश के जाने माने डॉक्टर्स होंगे शामिल

395

रांची : आगामी 10 और 11 जून को पहला झारखंड हेपाटो-पैनक्रिएटो BILIARY समिट 2023 का आयोजन सीसीएल के दरभंगा हाउस में होने जा रहा है। इस समिट में देश के जाने माने डॉक्टर शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखण्ड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा होंगे। इस दो दिवसीय झारखंड हेपाटो-पैनक्रिएटो बिलियरी समिट में झारखंड लीवर किडनी फाउंडेशन सहयोग कर रहा है। यह जानकारी डॉ जयंत घोष ने रांची प्रेस क्लब के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।

 

ये भी पढ़ें :  शिक्षा की आड़ में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल, 4 गिरफ्तार

हेपाटो-पैनक्रिएटो बिलियरी क्या है? इसकी जानकारी लोगों के बीच नहीं है!

उन्होंने बताया कि हेपाटो का मतलब होता है लीवर, पैनक्रिएटो का मतलब अग्न्याशय और बिलियरी का मतलब पित्त की थैली। इससे जुड़ी बिमारियों को मेडिकल की भाषा में हेपाटो- पैनक्रिएटो बिलियरी कहते हैं। हेपाटो-पैनक्रिएटो बिलियरी में आज के दिन बहुत अधिक बीमारी का लोड बढ़ गया है। इसमें फैटी लीवर का बढ़ जाने के मामले अधिक आते हैं। लाइफ स्टाइल के कारण अधिकतर युवा जेनरेशन इससे प्रभावित हो रहे हैं। इससे फैटी लीवर की समस्या लगातार बढ़ रही है। काम के प्रेशर के कारण डायबिटीज के मामले बढ़ रहे हैं। इस कारण फैटी लीवर, कैंसर की संख्या भी बढ़ रही है। लीवर कैंसर, पैनक्रिएटो कैंसर, पित्त की नली का कैंसर जैसी बीमारी लगातार बढ़ रही है, जो पूरी दुनिया के सामने चिंता का विषय बना हुआ है। पूरी दुनिया हेपाटो-पैनक्रिएटो बिलियरी की चर्चा हो रही है। ऐसे में झारखंड से भी इस बीमारी पर चर्चा हो और आवाज उठे। झारखंड के डॉक्टर इस बीमारी का इलाज समय पर कर सकें। समय की मांग को देखते हुए हेपाटो- पैनक्रिएटो बिलियरी पर पहली बार रांची में समिट करने का फैसला लिया है।