Jharkhand: हाईकोर्ट ने निचली अदालतों में सुनवाई का समय बदला

67

रांची : जिला अदालतों में जाने से पहले इस खबर को जरूर पढ़ लें, आप परेशान होने से बच जाएंगे। जी हां, सही सुना आपने। दरअसल, राजधानी रांची समेत झारखंड भर की जिला अदालतों में सुनवाई के समय में बदलाव किया गया है। रांची समेत राज्य की सभी जिला अदालतों में 1 जुलाई से सुनवाई सुबह 10:30 से शाम 4 :30 बजे तक ही चलेगी। पहले कोर्ट में सुनवाई मॉर्निंग में हो रही थी। लेकिन अब झारखंड हाईकोर्ट ने पत्र जारी कर वापस डे कोर्ट में सुनवाई करने का आदेश दे दिया है। हाईकोर्ट ने अपने पिछले आदेश में पत्र जारी कर कहा था कि 1 अप्रैल से 29 जून तक सुबह 7 बजे से 12 बजे तक सुनवाई होगी। इसके बाद फिर समय में बदलाव होगा। बताते चलें कि, आमतौर पर भीषण गर्मी को देखते हुए कोर्ट की सुनावई को मॉर्निंग कर दिया जाता है। जिससे कि लोगों को राहत मिल सके। झारखंड में जल्द ही मानसून आने वाला है, जिससे की मौसम में बदलाव होगा। गर्मी में गिरावट देखने को मिलेगी। इसलिए गर्मी को देखते हुए मॉर्निंग कोर्ट चलाने का फैसला लिया गया था। लेकिन अब इसे बदल कर वापस से डे कर दिया गया है। अब कोर्ट की सुनवाई सुबह 10:30 से शाम के 4 :30 बजे तक चलेगी।

ये भी पढ़ें : झारखंड : जज पर लगा 25 हजार रुपये का जुर्माना, जानें पूरा मामला