झारखंड एक बार फिर लू की चपेट में, 12 तक हीट वेव को लेकर अलर्ट

79

रांची : मानसून के आगमन के पहले झारखंड में भीषण लू का असर देखने को मिल रहा है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 13 जून से प्री-मानसून बारिश की शुरुआत हो सकती है। जबकि झारखंड में 15 जून के बाद मानसून के आगमन की संभावना है। यह संताल परगना के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगा। मानसून की बारिश अरब और बंगाल की खाड़ी की खाड़ी से आती है। झारखंड में आम तौर पर बंगाल की खाड़ी से ही मॉनसून की बारिश शुरू होती है। अरब सागर में मॉनसून की गतिविधि तेज है और कई राज्यों में समय से पहले पहुंच गया। जबकि बंगाल की खाड़ी से आने वाली मॉनसून की बारिश थोड़ी कमजोर है। अगर हवा अनुकूल रही तो 15-16 जून के आसपास झारखंड में मॉनसून की बारिश शुरू हो सकती है। झारखंड से एक-दो दिन पहले बिहार में मानसून की बारिश शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि अभी बिहार के कई हिस्सों में भी गर्मी का भीषण प्रकोप देखने को मिल रहा है। जबकि झारखंड के कई अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग की ओर से 12 जून तक झारखंड के अलग-अलग जिलों में हीट वेव चलने का अनुमान किया है। इससे अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पलामू और गढ़वा में सबसे अधिक सीवियर हेट वेव की स्थिति रहेगी। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, गोड्डा, दुमका, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिले में भी हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

ये भी पढ़ें : BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा भी लेंगे शपथ, फिर होगी मोदी कैबिनेट में एंट्री