तंगहाली में अपने जिगर के टुकड़े को बेची..झारखंड की महिला

479

सूत्रकार, शिखा झा

चतरा : झारखंड के लड़ाकुओं ने लड़ कर अलग झारखंड तो बना लिया। झारखंड अपनी जवानी की दहलीज पर पांव भी रख दिया लेकिन आज भी बेटी रोटी और माटी की समस्या सुरसा की मुंह की तरह खोले हुए है। बता दू की ताजा मामला राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता के विधानसभा क्षेत्र का है जहां पैसे के अभाव में एक महिला ने अपने जिगर के टुकड़े का एक लाख में सौदा किया है। घटना चतरा सदर अस्पताल की है। मामले की जानकारी होने पर चतरा पुलिस ने मंगलवार को सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड की मां, एक स्वास्थ्य सहायक व तीन कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जारी है। बच्चे को बेचने की आरोपी मां के घर से पुलिस ने एक लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। पैसे मिलने पर बच्चे की खरीद-फरोख्त की पुष्टि हुई है। लेकिन उसे किसने खरीदा और बच्चा कहां है, इसका पता नहीं चल सका है।

 

ये भी देखें :  DJ बंद पर लाल हुए जायसवाल, सदन में फाड़ा कुर्ता

 

पुलिस तलाश कर रही है। शनिवार की सुबह चतरा दीभा मोहल्ला निवासी दिलीप चौधरी की पत्नी आशा देवी डिंपल देवी को लेकर सदर अस्पताल में प्रसव कराने आई थी। दोपहर में बेटे का जन्म हुआ। उसके बाद से आशा को नहीं पता कि उसका बच्चा कहां है। उसने कहा कि वह गरीब है। रुपयों के लालच में उसने एक लाख में एक बच्चा दे दिया। लेकिन अब मुझे मेरा बेटा चाहिए। मुझे पैसे की जरूरत नहीं है। वह कभी सहिया का नाम ले रही है तो कभी सदर अस्पताल की महिला स्वास्थ्यकर्मी का उनका कहना है कि कुछ लोग दो वाहनों में अस्पताल आए थे और बच्चे को अपने साथ ले गए। पुलिस को स्वास्थ्य विभाग की एक महिला कर्मचारी पर शक है। उन्होंने अपने निःसंतान भाई के लिए एक बच्चा खरीदा है। पुलिस शक के आधार पे जांच में जुट गई है।