झामुमो विधायक का छलका दर्द, कहा सरकार हमारी बात नहीं सुनते

924

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने फिर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। बजट सत्र के दूसरे दिन पारंपरिक परिधान में विधानसभा पहुंचे लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि सरकार हमारी बात नहीं सुनती है। हेमंत सोरेन मंगलवार को बहंगी लेकर विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने साफ कहा कि मुख्यमंत्री उनकी बात नहीं सुनते हैं। लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार जनता को गुमराह कर रही है। जल, जंगल और जमीन के नाम पर सत्ता में आई हेमंत सोरेन सरकार में प्राकृतिक संसाधनों का दोहन हो रहा है। स्थानीय और नियोजन नीति नहीं बनाई गई है। युवाओं को झांसे में रखा जा रहा है। पेसा एक्ट का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि 1932 की स्थानीय नीति पर भी झारखंड सरकार केवल झुनझुनी दे रही है। लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि मैं एकला चलो के सिद्धांत पर काम कर रहा हूं। धीरे-धीरे कारवां बनता जा रहा है।

 

यह भी देखें :  विधायक ढुल्लू महतो को मिली हाई कोर्ट से जमानत