ज्योति मुंदरी ने ली युवा कांग्रेस की सदस्यता

222

चाईबासा :- कांग्रेस भवन चाईबासा में ज्योती मुंडरी ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने ज्योति मुंडरी को माला पहनाकर युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। सदस्यता ग्रहण करते हुए ज्योति मुंडरी ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की सत्य और अहिंसा की विचारधारा से प्रभावित होकर संगठन से जुड़ी हैं और कांग्रेस संगठन में जुड़कर काफी गौरवान्वित महसूस कर रही हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी ही आज के समय में सभी वर्गों का विकास कर सकती है और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही महिलाओं को उनका हक-अधिकार देने का काम किया है । पश्चिमी सिंहभूम में महिला जनसंख्या अनुपात भी पुरूषों से ज्यादा है और कांग्रेस संगठन के महिला शक्ति के सम्मान से ही सिंहभूम लोकसभा सीट से वर्तमान लोकप्रिय सांसद श्रीमती गीता कोड़ा जी सांसद हैं और आज उनके नेतृत्व में पूरे सिंहभूम क्षेत्र का चंहुमुखी विकास हो रहा है और आज पंचायती राज व्यवस्था में 33% हिस्सेदारी महिलाओं को मिला, वह भी कांग्रेस पार्टी की ही देन है और महिलाएं इस व्यवस्था के कारण ही राजनीति के क्षेत्र में काफी अच्छा कार्य कर रही हैं और कई महिला पंचायत प्रतिनिधि हर दिन नए नए किर्तिमान स्थापित कर रही हैं। आगे उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को भी रसोईघर से बाहर निकलकर वर्तमान में देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुरक्षित करने हेतु आगे आने की आवश्यकता है क्योंकि वर्तमान की केंद्र सरकार में लगातार महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं इसलिए अब केंद्र की भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए खुद महिलाओं को ही राजनीति की बागडोर अपने हाथों में लेने की आवश्यकता है।

 

ये भी पढ़ें : सदस्यता अभियान से संगठन को मिली नई ऊर्जा : बिश्राम मुंडा

 

ज्ञात हो श्रीमती ज्योति मुंडरी ने जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस संस्थान से रूरल डेवलपमेंट में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है उन्होंने आगे कहा कि वह कांग्रेस संगठन में जुड़कर महिलाओं के मन में जो राजनीति के प्रति नकारात्मक सोच है उसको बदलना चाहती हैं और आनेवाले समय में वह और भी वैसी महिलाएं जो राजनीति में रूचि रखती हैं उनको भी कांग्रेस संगठन से जोड़ने की मुहिम चलाएंगी। जिलाध्यक्ष श्री बांकिरा ने कहा कि ज्योति मुंडरी जी के संगठन में जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिली है और आनेवाले दिनों में विशेष मुहिम चलाकर महिलाओं को कांग्रेस संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही आधी आबादी को पूरा हक देने का काम किया है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, जिला उपाध्यक्ष सुरेश संवैया, सन्नी संदीप देवगम,जिला सचिव विवेक कुमार,चाईबासा नगर अध्यक्ष राहुल दास, कांग्रेस जिला सचिव लियोनार्ड बोदरा, मुकेश कालिंदी,कृष्णा गागराई,सिदयू संवैया ,सुशील दास आदि उपस्थित थे।