कल्पना सोरेन ने एक्स पोस्ट पर कहा…हमारा शीश झुकेगा तो सिर्फ पुरुखों के समक्ष

47

रांची. विधायक कल्पना सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कहा है कि हमारा शीश झुकेगा तो सिर्फ हमारे पुरुखों के समक्ष. भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और संघर्ष ने आदिवासी समाज समेत पूरे विश्व में आत्मसम्मान और गरिमा की भावना को प्रबल किया. आज वे पूरी दुनिया के शोषित और पीड़ित लोंगों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं. कल्पना मुर्मू सोरेन ने भी अपने पति व पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के एक्स हैंडल के जरिये पुण्यतिथि पर बिरसा मुंडा को याद किया. कल्पना ने एक्स पर दो पोस्ट शेयर किया है. हर अन्याय के खिलाफ उलगुलान, यही पुरुखों का रास्ता है ~ भगवान बिरसा मुंडा. उनके दिखाये मार्ग पर हम सदैव आगे बढ़ेंगे, तानाशाहों के समक्ष झुकेंगे नहीं. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर शत-शत नमन. झारखंड के वीर शहीद अमर रहें! जय झारखंड! दूसरे पोस्ट पर कल्पना ने लिखा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर शत-शत नमन. आपका बलिदान हमें जल-जंगल-जमीन और झारखण्डी अधिकारों के प्रति सदैव समर्पित और संघर्ष करने की प्रेरणा देता है. जय बिरसा! जय झारखंड! धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें!

 

ये भी पढ़ें : बेरमो के बंद पड़े खदान से मिला लापता व्यक्ति का शव