कल्पना सोरेन ने गिरिडीह के मांझीथान में मत्था टेक शुरू किया राजनीतिक सफर

59

गिरिडीह : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने गिरिडीह के मधुबन के मांझीथान पहुंचीं। मंत्री बेबी देवी, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू समेत कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कल्पना सोरेन का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें : विदेशी महिला से दुष्कर्म मामला : पीड़िता को दस लाख की मुआवजा राशि दी

मांझीथान पहुंचने के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का मधुबन मांझीथान के पुजारियों ने संथाली संस्कृति के अनुसार स्वागत किया और सिर पर संथाली संस्कृति की पहचान केंदू पता से बनी टोपी पहना कर सम्मानित किया। मौके पर कल्पना सोरेन ने मांझीथान में मत्था टेक कर सक्रिय राजनीति के लिए आशीर्वाद लिया। मोर्चा अध्यक्ष शिबू सोरेन ने पीरटांड़ के इसी कुड़को से महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत की थी। उसी धरती से कल्पना सोरेन अपने सक्रिय राजनीति जीवन की शुरुआत कर रही हैं।