कल्पना सोरेन कल विधायक पद की लेंगी शपथ

67

रांची : गांडेय सीट से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन सोमवार को विधायक पद की शपथ लेंगी। विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष उन्हे शपथ दिलाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गिरिडीह के गांडेय सीट से बीजेपी के दिलीप वर्मा को 27149 वोट से हराकर विधायक बनी है। सरफराज अहमद के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव हुआ था।

ये भी पढ़ें : झारखंड से अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ बन रहे है मोदी सरकार में मंत्री