कलयुग के युदिष्ठिर ने पत्नी दाव पे लगाया, फिर हार गया बाजी

179

मेरठ : महाभारत की द्यूत सभा में पांडवों ने पांचाली को हारा था। हजारों साल के बाद कलयुग में एक ऐसी ही घटना सामने आई है जहां जुए में एक पति अपनी पत्नी को हार गया। जोश में होश खोये पति ने जुए में अपनी पत्नी को दाव पर लगा बैठा। यह चौंकाने देने वाली घटना यूपी के मेरठ की है जहां लिसाड़ी गेट के पूर्व अहमदनगर निवासी एक व्यक्ति अक्सर अपने जिग्री दोस्तों के साथ नशे में धुत्त होकर जुआ खेलता था। बीवी के कई बार मना करने पर भी वो उसकी एक नहीं सुनता और झगड़ा करके जुआ खेलने चला जाता। पर इस बार जुआ खेलना उसके लिये भारी पड़ गया। वह नशे में इतना धूत था कि उसने अपनी ही बीवी को ही दांव पर लगा दिया और फिर उसे हार बैठा।

इसे भी पढ़ें : बमों का जखीरा बरामद, पुलिस के उड़े होश

पीड़ित महिला के मुताबिक देर रात जब वह घर लौटा, तो उसने अपनी पत्नी से आपबीती बताई और साथ ही उसे अपने दोस्त के पास जाने का दबाव देने लगा। यह सुनकर महिला बुरी तरह डर गई और फौरन पुलिस थाने पहुंची जहां उसने पुलिस के सामने पति की करतूत के बारे में बताया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

पति पर पत्नी ने लगाये कई के गंभीर आरोप
पुलिसिया पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके पति को जुआ खेलने की बुरी आदत है। वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ मिलकर जुआ खेलता है। वह जुए में काफी पैसे लगाता था। इस बार उसके पति ने जो घिनौनी हरकत की उससे वह खुद भी हैरान है। महिला के मुताबिक उसका पति उसे जबरन दोस्त के पास भेजना चाहता था जिससे वह बुरी तरह घबरा गई और फौरन थाना पहुंच गई। महिला ने बताया कि उसे अब समझ में नहीं आ रहा है कि वह अब क्या करेगी। वह कैसे घर जाएगी। पीड़ित महिला ने पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है।

जल्द ही होगी कार्रवाई
इस पूरे मामले पर लसेड़ी थाना पुलिस अधिकारी ने महिला को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया है। साथ आरोपी पति के खिलाफ दर्ज महिला की शिकायत पर जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं फिलहाल पुलिस की एक टीम उसके पति से संपर्क साधने की कोशिश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक पति से बात करके ही खुलासा हो पाएगा।