कांशीराम को भी मिले भारत रत्नः मायावती

43

लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और देश में हरित क्रांति के जनक डॉ एमएस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खुशी जताई है। कहा कि वह इस फैसले का स्वागत करती हैं। अब इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इसका स्वागत करते हुए कांशीराम को भी भारत रत्न देने की मांग की है।

https://x.com/AHindinews/status/1755884404520432037?s=20

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सरकार से कांशीराम को भी भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की है।

मायावती ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट में कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में जिन भी हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है उसका स्वागत है, लेकिन इस मामले में खासकर दलित हस्तियों का तिरस्कार एवं उपेक्षा करना कतई उचित नहीं है। सरकार को इस ओर भी जरूर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बाबासाहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को लम्बे इंतजार के बाद वीपी सिंह की सरकार ने भारत रत्न से सम्मानित किया था। उसके बाद दलित एवं उपेक्षितों के मसीहा कांशीराम का इनके हितों में किया गया संघर्ष कोई कम नहीं है। उन्हें भी भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।