कर्पूरी ठाकुर की शताब्दी जयंती 24 को

55

रांची : झारखंड ओबीसी आरक्षण मंच कर्पूरी ठाकुर की शताब्दी जयंती 24 जनवरी को मनाएगा। मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव ने शुक्रवार को कहा कि 24 जनवरी को हिनू चौक स्थित कर्पूरी प्रतिमा के पास दिन के 11 बजे से झारखंड ओबीसी आरक्षण मंच और कर्पूरी सेना द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की शताब्दी जयंती समारोह आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर राजनीति के महानायक और मार्गदर्शक रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें : ED ने मुख्य सचिव और DGP को लिखा पत्र