गणतंत्र दिवस पर ‘सूत्रकार’ सभागार में कवि सम्मेलन आज

137

रांची : गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या यानि आज बुधवार को हिंदी दैनिक ‘सूत्रकार’ के सभागार में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन में देश के जाने माने कवि हिस्सा लेंगे।

इसमें रेणु त्रिवेदी मिश्रा, मनीषा त्रिपाठी, प्रतिमा त्रिपाठी, सारिका भूषण, सुरिंदर सिंह नीलम, कल्याणी झा ‘कनक’, चेतना झा, स्नेहा रॉय, सरोज झा, सदानंद जी, चन्द्रिका ठाकुर, शालिनी नायक, रश्मि सिन्हा, ममता मनीष सिन्हा,अंशिता सिन्हा, बिंदू प्रसाद की कविताओं से सूत्रकार हिंदी दैनिक का का परिसर गुंजेगा।

कवि सम्मेलन में देश, दुनियां की गंभीर बातों पर चर्चा होगी। इस सम्मेलन में गणतंत्र दिवस से संबंधित और देश प्रेम से ओत-प्रोत कविता का पाठ होगा। सम्मेलन संध्या 4 बजे से शुरू होगा।