45 नहीं 171 करोड़ का है केजरीवाल का बंगला

84

दिल्ली : दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सीएम आवास को लेकर देश में लगातार चर्चा हो रही है। इसी बीच विपक्षी नेताओं का आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय जनता पार्टी से लेकर कांग्रेस सीएम केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए उनके सपनों के महल पर नजर गड़ाये बैठे हैं।

इसे भी पढ़ें : ”द केरला स्टोरी” के रिलीज पर बोले PM Modi 

इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल खुद को आम आदमी दिखाने की कोशिश करते हैं। वे अपनी साइज से बड़े कपड़े पहनते हैं, एक रुपए की कलम रखते हैं और चप्पल पहनते हैं। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल का महल 45 करोड़ नहीं बल्कि 171 करोड़ का बना है। अजय माकन ने कहा कि असल सादगी की मिसाल पूर्व सीएम शीला दीक्षित थीं। हालांकि केजरीवाल ने अपने सपने के महल के मुद्दे को लेकर सामने नहीं आ रहे हैं। केवल आम देशवासी ही नहीं बल्कि विपक्ष को भी उनके बयान का इंतजार है।